Varanasi News: शिकायतों की लगी झड़ी, 90 फीसदी निराश लौटे
वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। जनपद की तीनों तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों की झड़ी लग गई। समाधान महज 5 से 10 फीसदी हुआ, 90 प्रतिशत फरियादी निराश लौट गए। सदर तहसील में एसडीएम सदर नितिन सिंह के समक्ष 213 शिकायतें पहुंचीं। इनमें 17 का मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्रवाई कब तक होगी, इसकी कोई डेडलाइन तय नहीं हुई। यही हाल पिंडरा औऱ राजातालाब तहसीलों में भी रहा। पिंडरा में आए 97 प्रार्थना पत्रों में केवल तीन का निस्तारण हो पाया। जगदीशपुर डीह के दीपक पांडेय ने एसडीएम प्रतिभा मिश्रा से नाला जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर बहने और जलजमाव की समस्या दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Gonda News: फरियादियों की लगती लंबी कतार पर नहीं होती समस्या दूर बीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.