वाराणसी, सितम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर के चौराहों पर एकरूपता दिखाने के लिए एक जैसे ट्रैफिक आई लैंड स्थापित किए जाएंगे। इसका मॉडल पहले से ही मिंट हाउस चौराहे पर स्थापित किया जा चुका है। इस तरह के ट्रैफिक आई-लैंड शहर के 18 चौराहों की सुंदरता बढ़ाएंगे। मिंट हाउस चौराहे पर स्थापित ट्रैफिक आई लैंड में काशी की झलक दिखेगी। शीर्ष पर कलश, चार पोल हैं, जिसकी नक्काशी मंदिर जैसी है। साथ ही चारों दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए इसमें चार अलग-अलग घड़ियां रहेंगी। इसमें बीच में खड़ा होकर ट्रैफिक कर्मी यातायात व्यवस्था का संचालन कर सकेंगे। नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख 18 चौराहों पर इसे स्थापित किया जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि नए ट्रैफिक आईलैंड लगाने के लिए पुराने बूथों को तोड़ा जा रहा है। शहर के सिगरा...