Varanasi News: शहर के दस पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की आपूर्ति बंद
वाराणसी, नवम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर के दस से अधिक सीएनजी पंपों पर गुरुवार को दोपहर बाद गैस आपूर्ति अचानक बंद कर दी गई। इससे आमलोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गेल इंडिया और इंडियन ऑयल के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम ग्राहकों को भुगतना पड़ा। नदेसर, चुरामनपुर, बीएलडब्ल्यू, अलईपुर, वरुणापुल, केशरीपुर समेत दस से ज्यादा पंपों पर सीएनजी की आपूर्ति दोपहर बाद से बंद रही। चुरामनपुर स्थित पेट्रोल पंप संचालक ने इंडियन ऑयल प्रबंधन से लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न होने की शिकायत की। कई माह से केवल आश्वासन मिलने के कारण पंप मालिक ने गैस आपूर्ति न करने की बात कही। जिसके बाद नाराज गेल अधिकारियों ने पंप की गैस सप्लाई ही बंद कर दी। इसके विरोध में अन्य पंप संचालकों ने भी देर शाम तक सीएनजी की आपूर्ति रोक दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.