Varanasi News: शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था बेपटरी
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर के कई वार्डों में सफाई इंतजाम बे-पटरी हो गया है। इन वार्डों के विभिन्न मोहल्लों में न रोज झाड़ू लग रही और न ही कूड़ा उठान हो रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का पूरा फोकस उन वार्डों की मुख्य सड़कों पर ही होने से वहां के पार्षद भी परेशान हैं। इनमें भाजपा और सपा-दोनों दलों के पार्षद हैं जो सफाईकर्मियों की मनमानी कार्यशैली से क्षुब्ध हैं। दुर्गाकुंड, काजीसादुल्लापुरा, जैतपुरा के अलावा वरुणापार के हुकुलगंज, पहड़िया, पांडेयपुर और अकथा वार्डों में कुछ दिनों से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इन वार्डों के पार्षदों का कहना है कि बीटवार सफाईकर्मियों की जितनी संख्या बताई जाती है, उतने सफाईकर्मी कभी भी मुहल्लों में नहीं दिखते। यहां तक कि पार्षदों को स्थानीय सफाई निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.