Varanasi News: शहर और गांव की सड़कों पर वाहनों की गति बढ़ेगी
वाराणसी, जुलाई 26 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शहर और गांव की दो सड़कों को चौड़ा करने की तैयारी है। इनमें गुरुबाग से कमच्छा तक मार्ग 12 मीटर चौड़ा होगा, जबकि पंचक्रोशी से सभईपुर तक सड़क की चौड़ाई 5 मीटर की जाएगी। इससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने दोनों सड़कों का एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय को भेजा है। गुरुबाग से कमच्छा तक 12 मीटर चौड़ी सड़क होगी
गुरुबाग से कमच्छा तक सड़क की स्थिति गुरुबाग से कमच्छा तक लगभग 300 मीटर लम्बी सड़क अभी 7 मीटर चौड़ी है। रथयात्रा से लक्सा, गोदौलिया होकर विश्वनाथ धाम और कमच्छा तिराहा से होकर भेलूपुर, लंका, बीएचयू जाने वाले इस मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव है। इससे दिन में कई बार जाम लगता है। समस्या दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.