Varanasi News: शहर उत्तरी की 60 कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवर लाइन
वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने रविवार को अपने शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 24 करोड़ 42 लाख रुपये से चार परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। इसमें 23 करोड़ 86 लाख रुपये से 60 कॉलोनियों, मोहल्लों, बस्तियों एवं अपार्टमेंटों में नई सीवर लाइन बिछेगी। इससे हजारों परिवारों को जलभराव और सीवर की समस्या से राहत मिलेगी। सर्किट हाउस परिसर में परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद रवींद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। बताया कि 23.86 करोड़ रुपये से विधानसभा क्षेत्र के सात वार्डों के 60 मोहल्लों, कॉलोनियों, अपार्टमेंटों, बस्तियों और गलियों में सीवर लाइन का निर्माण होगा। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.