Varanasi News: शराब में जहर मिलाकर पीया, मौत
वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। सुतबलपुर (चांदमारी) में गुरुवार शाम 35 वर्षीय मजदूर ने शराब में सल्फास मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल गए लेकिन उसकी मौत हो गई। शिवपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुतबलपुर निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार पटेल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह आए दिन शराब पीकर घर पर हंगामा और विवाद करता था। गुरुवार शाम भी पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने शराब में सल्फास मिलाकर सेवन कर लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे चांदमारी स्थित निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों को सौंप दिया। वह दो भाइयों में बड़ा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.