वाराणसी, जुलाई 20 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। मेहदीगंज (मड़ई) गांव में स्कूल-कॉलेजों के पास देसी शराब का ठेका होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने खजुरी चौकी प्रभारी को तहरीर देकर शराब बिक्री रोकने की मांग की। उनका कहना है कि ठेके पर मारपीट, गाली-गलौज और विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसका बुरा असर बच्चों के दिलोदिमाग पर पड़ता है। उनकी पढ़ाई-लिखाई बाधित होती है। शराब ठेके के पास शिवचरन स्मारक इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय और काशी दर्शन महिला महाविद्यालय है। इन स्कूल-कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं ठेके के पास से गुजरते हैं। लोगों ने मांग की कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब बिक्री बंद कराए। यह भी पढ़ें- Varanasi News: विद्यालय के पास हो रही है शराब बिक्री, ग्रामीणों ने दी तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...