Varanasi News: शरद पूर्णिमा पर कुश्ती दंगल कल
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी)। गौराकला स्थित वीर लोरिक व्यायाम शाला की ओर से शरद पूर्णिमा पर सोमवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। पहड़िया बलुआ मार्ग पर भारत पेट्रोल पंप के सामने मैदान में स्थित अखाड़े पर आयोजित इस दंगल में यूपी, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित कई जगहों के चर्चित पहलवानों के प्रतिभाग करने से क्षेत्र के कुश्ती प्रेमियों में मुकाबलों के रोमांचक होने की उम्मीद है। क्षमा पहलवान और ग्राम प्रधान राजेश उर्फ राजू ने यह जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.