Varanasi News: शरद पूर्णिमा : मराठी भाषियों ने मनाया कोजागरी उत्सव
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी महाराष्ट्र सेवा समिति की तरफ से सिद्धेश्वरी स्थित नीलकंठ स्मृति भवन में शरद पूर्णिमा पर कोजागरी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महालक्ष्मी भजन मंडली के देवी गीत और भजनों की सुमधुर प्रस्तुति से हुई। दूसरी कड़ी में काशी कुमारी वसुधा दीक्षित का सुमधुर गायन हुआ। वसुधा ने राग रागेश्री में बड़ा ख्याल 'आयो अत मतवारो सांवरो' और छोटा ख्याल 'लगन लगी तुम्हरे चरण की' समधुर गायन किया। इसके बाद मराठी नाट्यसंगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। तबला पर पं. किशन रामडोहकर और हारमोनियम पर जमुना वल्लभ गुजराती ने संगत की। इस अवसर पर ट्रस्टी संतोष सोलापुरकर, मंत्री षडानन पाठक, अध्यक्ष मकरंद महैस्कर, अनंतराम बक्षी, शशांक पुराणिक, सुहास पटवर्धन, प्रदीप थत्थे, ज्ञानेश्वर तोलेदार, सुहास कापशे, नेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.