Varanasi News: शब्दभेदी-बुंदेलखंड में महिला यात्रियों से छिनैती और चोरी
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। शब्दभेदी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सामान चोरी और छिनैती की घटनाओं से महिला यात्रियों में दहशत है। कैंट जीआरपी थाने में दो मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गाजीपुर की नीतू गोंड ने तहरीर में बताया कि नौ अक्तूबर को वह शब्दभेदी एक्सप्रेस की एस-2 बोगी में यात्रा कर रही थीं। कैंट स्टेशन पर देर रात उचक्का उनका पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में सोने की चेन, मंगलसूत्र, लॉकेट, चांदी के पायल, कंगन और दो हजार रुपये नगद थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस की एस-4 बोगी में 20 अक्तूबर को चोरों ने झांसी निवासिनी प्रियंका सिंह का बैग उड़ा दिया। भदोही स्टेशन पर वह टॉयलेट गई थीं तभी चोरों ने चोरी की। बताया कि बैग में सोने की सात अंगूठी, चेन, छोटा हार, दो जोड़ी कान के पायल, दो जोड़ी बिछिया, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.