Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद पहुंचे काशी
वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, मुसं.। पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रविवार को काशी पहुंचे। वह भागलपुर से रेलमार्ग से सुबह कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां मठ के संन्यासियों एवं विद्यार्थियों द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। यहां से वह अस्सी स्थित दक्षिणामूर्ति मठ पहुंचे। संध्य बेला में उन्होंने अपने अनुयायियों को दर्शन दिए। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 30 नवंबर तक काशी में प्रवास करेंगे। दो से 30 नवंबर तक प्रतिदिन 11:30 बजे से मंगलमय दर्शन, संगोष्ठी एवं दीक्षा कार्यक्रम तथा शाम 5:00 बजे से दर्शन एवं गोष्ठी का कार्यक्रम चलेगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: काशी में संतों, युवाओं और कलाकारों का संगम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.