Varanasi News: व्यापारी के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: वाराणसी। मिंट हाउस स्थित कोआपरेटिव व्यावसायिक समिति के व्यापारी विक्रम देव सिंह (मुन्ना सिंह) के असामयिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार को मिंट हाउस में व्यापारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा। व्यापारियों ने कहा कि विक्रम देव के निधन से समिति को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल देने की प्रार्थना की। शोकसभा में समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह, जितेन्द्र शुक्ला, वरुण कुमार, राहत कबीर सिद्धीकी, रिंकू, समीर गुप्ता, याकिब सिद्धीकी, मनीषा लहरी, राजेश्वर सिंह, सुभाष पांडेय, हलीम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.