Varanasi News: वैश्व समाज की महिलाओं ने गाई कजरी
वाराणसी, जुलाई 24 -- Varanasi News: वाराणसी। वैश्य महिला संगठन की ओर से 'बरसो रे मेघा' कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को लंका स्थित केसरी प्लाजा में किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीत गाए। कजरी गुनगुनाई। गायन में निशा, नीलू , रागिनी और इरा शामिल रहीं। इनके गायन ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके बाद सावनी गीतों पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसमें उषा, ममता जयसवाल, आरती, ज्योति ने मोहक नृत्य किया। महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन इंदु, मिथिलेश, ख़ुशबू, चंद्रा, निकिता और विनीता ने किया। गरिमा, सुप्रीता, रेणु, गीता, शालिनी ने आयोजन में विशेष सहयोग किया। आगतों का स्वागत संगठन की अध्यक्ष अंजिल अग्रवाल तथा संचालन सुशीला जायसवाल ने किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: लोक और शास्त्रीय अंदाज में किया कजरी का गायन
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.