वाराणसी, नवम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। हिंदी वर्ष में कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी ही एक मात्र ऐसी तिथि है जब हरि और हर को नियमित अर्पित की जाने वाली वनस्पति का अदल-बदल होता है। इस तिथि पर देवाधिदेव महादेव भगवान विष्णु को प्रिय तुलसी स्वीकार करेंगे। वहीं श्रीनारायण, भोलेनाथ को प्रिय बेलपत्र से शृंगारित होंगे। इसी तिथि पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा है। इस वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी का पर्व 23 नवंबर को मनाया जाएगा। चार योग बनने से इस तिथि का महत्व अधिक हो गया है। शोभन, सुकर्मा, प्रीति और सौभाग्य योग के प्रभाव से पुण्यफल में वृद्धि होगी। कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि 22 नवंबर को मध्यरात्रि के बाद 02 बजकर 38 मिनट पर लगेगी। इसका समापन 23 नवंबर को रात्रि 11 बजकर 43 मिनट पर होगा। भरणी नक्षत्र 22 नवंबर को आधी...