Varanasi News: वृद्ध मां को मारपीट घर से निकाला, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज
वाराणसी, सितम्बर 28 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के अमिनी (टिकरा) गांव में जमीन अपने नाम कराने के विवाद में बेटों ने वृद्ध विधवा मां से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस उसके दो बेटों व दो बहुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, 15 सितंबर की रात करीब आठ बजे जड़ावती के बेटे रामचन्द्र, रामसुन्दर उर्फ छोटे, बहू मंजू देवी और संजू देवी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि लात-घूंसों से मारकर उसे घायल कर घर से भगा दिया। वृद्धा का आरोप है कि आरोपी उसकी जमीन जबरन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.