Varanasi News: वृद्धा को उलझाकर अंगूठी-टॉप्स ले भागे
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: वाराणसी। पहड़िया चौराहे के पास रविवार सुबह टहलने निकली 60 वर्षीय आशा यादव को बातों में उलझाकर दो उचक्के अंगूठी और टॉप्स लेकर भाग गए। जैतपुरा पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पहड़िया चौराहा निवासी दशरथ यादव की पत्नी आशा देवी टहल रही थीं। तभी दो उचक्के पहुंचे। खुद को आशा के मायके कैथी (चौबेपुर) से आने की बात बताते हुए बातचीत शुरू की। कुछ देर बातचीत के बाद वह उन्हें अपनी बातों में उलझाकर चोरी होने का भय दिखाकर आभूषण उतरवा लिये। इसके बाद पैदल ही भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.