Varanasi News: वीरांगना महासभा ने मनाया तीज महोत्सव
वाराणसी, सितम्बर 11 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की ओर से हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन गुरुवार को कैंट स्थित होटल सिटी इन में किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव में हरितालिका तीज की पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक प्रतिभाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने कजरी गायन, नृत्य, रैंप वॉक और तीज क्वीन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों एवं श्रृंगार के साथ अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रंभा सिंह और विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड इकाई अध्यक्ष रीना सिंह उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय संरक्षक डॉ.अंशु सिंह, राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.