वाराणसी, अगस्त 5 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए के ऑनलाइन कंपाउंडिंग सिस्टम (ओवीसीएस) का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इसमें शमन मानचित्र का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। आवेदक तथा आर्किटेक्ट घर बैठे उसे ट्रैक कर सकेंगे। वीडीए मुख्यालय में उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने ओवीसीएस का शुभारंभ किया।

नई व्यवस्था की विशेषताएं मानचित्र स्वीकृति से संबंधित कंपाउंडिंग केस की फाइलें अब तक ऑफलाइन जमा होती थीं। इस कारण कई बार फाइलों की प्रगति का पता लगाना कठिन होता था। कुछ मामलों में फाइलों की निगरानी संभव नहीं होती थी। ओवीसीएस लागू होने के बाद अब शमन मानचित्र के लिए आवेदक पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के साथ ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। वे अपने आवेदन की रियल टाइम स्टेटस भी जान सकेंगे। नई व्यवस्था में आवेदन मिलने से अंतिम निर्णय तक जेई से लेकर उप...