वाराणसी, सितम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए ने हड़हा में छह मंजिले नावेद कॉम्पलेक्स के भवन स्वामी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। यह निर्माण वीडीए की स्वीकृति के बिना कराया गया है। जलकल ने कुछ दिनों पहले नावेद कॉम्पलेक्स का कुछ हिस्सा गहरी सीवर लाइन पर बने होने के कारण नोटिस भेजा था। अब वीडीए प्रशासन जागा है। करीब दो दशक पहले यह कॉम्पलेक्स बना, तब वीडीए के जोनल अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर तक अनजान बने रहे। स्वीकृति न लेने के मामले में अवैध निर्माण मानते हुए प्राधिकरण बड़ी कार्रवाई कर सकता है। नावेद कॉम्पलेक्स का निर्माण 900 वर्गमीटर में हुआ है। जलकल ने बेनिया, हड़हा में सीवर ओवरफ्लो होने पर जांच कराई तो कॉम्पलेक्स के नीचे से गहरी सीवर लाइन गुजरने की जानकारी मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...