Varanasi News: वीडीए कर्मचारी संदीप मिश्रा का निधन
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी। वीडीए मुख्यालय में तैनात कर्मचारी संदीप मिश्रा (40) का बुधवार को निधन हो गया। कार्यालय पहुंचने के बाद सीने में दर्द होने पर साथी कर्मचारी उन्हें बड़ालालपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हृदय गति रुकने के कारण डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वीडीए उपाध्यक्ष के निजी सहायक के पद पर कार्यरत संदीप सिकरौल में किराए के मकान में रहते थे। उनकी पत्नी पीएनबी में कार्यरत हैं। उनको एक बेटा और एक बेटी है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सुल्तानपुर स्थित पैतृक गांव में होगा। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा, सचिव डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा समेत कर्मचारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.