Varanasi News: वीकेएम में महापौर का अभिनंदन, दीपोत्सव
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को महापौर अशोक तिवारी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान दीपोत्सव और स्वरांजलि समारोह भी आयोजित हुआ। प्राचार्या प्रो. आशा यादव ने महापौर को उत्तरीय, तुलसी का पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय की तरफ से महापौर को ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें बंदरों के आतंक, कूड़ा निस्तारण और गली पुनर्निर्माण संबंधी समस्याओं के बारे में बताया गया है। महापौर ने स्वच्छता, सीवर लाइन और हरियाली के विकास का आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर पांच बंदर पकड़े गए। इसके बाद प्रो. सीमा वर्मा के निर्देशन में लोकगीत, जाह्नवी त्रिपाठी ने सितार वादन और आराधना मिश्रा ने दीप नृत्य की प्रस्तुति की। तबले पर सौम्यकांति मुखर्जी और अमित ईश्वर ने संगत की। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.