वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने वाराणसी स्नातक खंड चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वाराणसी के पांच सपा नेताओं को जिम्मेदारी दी है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव को वाराणसी जिला और पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा को महानगर का प्रभारी बनाया गया है। जिला महासचिव आनंद मौर्य एवं बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...