वाराणसी, अक्टूबर 26 -- Varanasi News: वाराणसी। विश्व मंगल, जनकल्याण और संस्कारों के संचार के संकल्प के साथ सोमवार को कोशलेश नगर नागरिक समिति और श्रीराम कथा आयोजन समिति की तरफ से सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। सुबह नरिया स्थित दुःखहरण हनुमान मंदिर से महिला-पुरुषों ने 151 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली। धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा। कलश यात्रा के शुभारंभ से पहले कथा के मुख्य यजमान डॉ. आनंद मिश्रा 'नूतन' और सत्या मिश्रा ने विधि-विधान के साथ कलश पूजन किया। कथा के संयोजक वरुण सिंह, अशोक पटेल और प्रमिल पाण्डेय ने कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाओं-पुरुषों को अंगवस्त्र भेंट किया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: गाजे-बाजे के साथ निकली महर्षि की शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी से धार...