Varanasi News: विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर लगे स्वर्ण का जल्द होगा पुनरुद्धार
वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर लगे स्वर्ण पत्रों का पुनरुद्धार जल्द होगा। इसके लिए मद्रास आईआईटी के डॉ. अरुण मेनन की नेतृत्व में टीम ने मंदिर के स्ट्रक्चर का सर्वेक्षण किया है। टीम ने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व पदाधिकारियों और अधिकारियों संग बैठक कर मरम्मत कार्य शुरू करने पर भी चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक मंदिर प्रशासन ने टीम को अवगत कराया है कि दीवाली से लेकर देवदीपावली तक श्रद्धालुओं का लगातार दबाव रहता है। नवम्बर में विभिन्न त्योहारों की वजह से परिसर में काफी व्यस्तता रहेगी। बैठक में तय नहीं हो पाया कि पुनरुद्धार का काम कब शुरू होगा। टीम ने कहा है कि मैपिंग तय करने के बाद ही निर्णय लिया जा सकेगा। उम्मीद है कि अगले माह मरम्मत कार्य हो। उनका कहना था कि सर्वेक्षण के पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.