Varanasi News: विश्वनाथ मंदिर के पास मारपीट में तीन गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के पास श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाने वाले तीन लोगों में मारपीट हो गई। चौक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के मुताबिक 20 अगस्त को गेट नंबर चार के पास कुछ लोग श्रद्धालुओं को चंदन टीका लगाने को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। तीनों मारपीट करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में सिगरा के छित्तूपुर निवासी अजय दुबे, चौक के ब्रह्मनाल निवासी हरिओम पांडेय और राजेश पांडेय हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के पास चंदन लगाने वालों में मारपीट,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.