वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार, 17 अगस्त को विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले सभी व्यापारी बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बाबा के जलाभिषेक में काशी के 84 घाटों और 12 कुंडों का जल उपयोग में लाया जाएगा। विश्वनाथ गली के व्यापारी दशाश्वमेध स्थित चित्तरंजन पार्क पर प्रात: साढ़े आठ बजे जुटेंगे। यहां से शोभायात्रा के रूप में डमरु एवं शंखनाद के साथ विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...