वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने बाबा के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतार से हो रहीं दिक्कतें बुधवार को डीसीपी अनिल कुमार यादव से साझा कीं। पिनाक भवन में हुई बैठक में विश्वनाथ गली व्यावसायिक समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्रद्धालुओं की कतार से विश्वनाथ गली में आवागमन प्रभावित होने के साथ व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि ढुंढिराज गणेश प्वाइंट पर अनावश्यक लंबी कतारें लगती हैं। भीड़ न होने के बाद भी श्रद्धालुओं को धाम में प्रवेश नहीं मिलता। समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि पास होने के बाद व्यापारियों को रोका जाता है। यह समस्या अक्सर सामने आती है। मंगला आरती के समय भी व्यापारियों को आवागमन में दिक्कत होती है। अनिल कुमार यादव ने बैठक के दौरान ...