वाराणसी, सितम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्रीविश्वकर्मा सभा की स्थानीय इकाई के वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी और संस्था के खाते से नियम विरुद्ध लाखों की निकासी के आरोप में जैतपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत की जानकारी बीएचयू से सेवानिवृत्त कर्मचारी और संस्था के आजीवन सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने न्यायालय में शिकायत की थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। कैवल्य धाम एक्सटेंशन कॉलोनी (दुर्गाकुंड) निवासी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बचत का पैसा संस्था तथा उसके विद्यालय श्रीविश्वकर्मा शिक्षा निकेतन की स्थापना में लगाया।

नियमों का उल्लंघन संस्था के रामचंद शर्मा ने 13 सितंबर 2020 से पंजीकृत नियमावली और सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के चुनाव प्रा...