Varanasi News: विवेकानंद संरक्षण समिति के सदस्य राज्यमंत्री से मिले
वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल गोपाल लाल विला के पौराणिक भवन के आसपास निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। संरक्षण समिति ने एलटी कॉलेज प्रबंधन पर बिना अनुमति निर्माण कराने और पुरातन भवन के पिछले हिस्से को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है। समिति ने राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। समिति के संयोजक एडवोकेट विनोद पांडेय, सदस्य विपुल कुमार पाठक, एडवोकेट रणजीत राय, मनोज दुबे, राकेश गुप्ता और राजकुमार आहूजा, सहस्त्रांशु सिंह ने संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान राज्यमंत्री से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- मंदिर गर्भगृह में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.