Varanasi News: विवेकानंद प्रवास स्थल पर मना जश्न, बांटी मिठाइयां
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। अर्दली बाजार (एलटी कॉलेज) स्थित गोपाल लाल विला में बुधवार को स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल पर जश्न मनाया गया। स्थल के विकास के लिए 20 करोड़ 69 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर संरक्षण समिति के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी की। मिठाइयां बांटीं और उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। केंद्र और प्रदेश सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत यहां 'संध्यावास-इंटरप्रिटेशन सेंटर' विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत भव्य स्मारक, व्याख्यान एवं ध्यान केंद्र, मंदिर और जलाशय का निर्माण प्रस्तावित है। इस अवसर पर विनोद पांडेय 'भैयाजी', विपुल कुमार पाठक, राजकुमार आहूजा 'राजू', मुरलीधर सिंह, सुरेंद्र पांडेय, मनोज दुबे, राकेश गुप्ता, संजीवन यादव, आकाश श्रीवास्तव 'जुगनू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.