Varanasi News: विवाह का झांसा देकर किन्नर से दुष्कर्म, 9.5 लाख नगदी-जेवर लेकर फरार
वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र की किन्नर ने युवक पर विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने, लाखों रुपये और जेवर हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता किन्नर ने आरोप लगाया कि हुकुलगंज के अंकित कुमार यादव से यजमानी के दौरान परिचय हुआ। करीब चार वर्ष पहले युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर मंदिर में विवाह करने और जीवनभर पति-पत्नी की तरह साथ रखने का भरोसा दिया। आरोप है कि आरोपी ने बड़े भाई की शादी के नाम पर 4.50 लाख रुपये उधार लिये, जो वापस नहीं किए। साथ ही आधार कार्ड भी नहीं लौटाया, नया आधार बनवाने के नाम पर भी कई हजार रुपये ले लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.