Varanasi News: विवाद में फंसी भिटारी की सड़क
वाराणसी, अगस्त 13 -- Varanasi News: वाराणसी। शिवदासपुर वार्ड के भिटारी में लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबी सड़क जमीन के स्वामित्व विवाद के चलते नहीं बन पा रही है। बुधवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो सड़क की जमीन को लेकर कॉलोनी के लोगों एवं भूमि स्वामी के बीच विवाद की बात सामने आई। स्वामित्व का दावा करने वाले व्यक्ति ने मामला न्यायालय में लंबित होने का हवाला दिया। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि भूमि स्वामित्व सम्बन्धी स्थिति स्पष्ट होने के बाद सड़क बनवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भिटारी के लोग संभव जनसुनवाई में नगर निगम पहुंचे थे। उन्होंने नगर आयुक्त को दिए ज्ञापन में 150 मीटर के क्षतिग्रस्त होने से आ रही दिक्कतें बताई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.