Varanasi News: विलक्षण कथाकार थे कुशवाहा कांत
वाराणसी, नवम्बर 19 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मोतीलाल मानव उत्थान समिति की ओर से चंदुआ छित्तपुर स्थित कुशवाहा भवन में आयोजित बनारस पुस्तक मेला में बुधवार को संगोष्ठी हुई। 'कथाकार कुशवाहा कांत एक बेमिसाल उपन्यास शिल्पी' विषयक संगोष्ठी में पत्रकार विजय विनीत ने कहा कि हिन्दी साहित्य के इतिहास में उन लेखकों को भी जगह मिलनी चाहिए, जिन्हें लाखों पाठकों ने स्वीकार किया, लेकिन साहित्यिक विमर्श ने धीरे धीरे भुला दिया। संगोष्ठी में बद्रीनाथ मौर्य ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन प्रबंधक मिथिलेश कुमार कुशवाहा और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार गुप्ता, मुकुटधारी लाल श्रीवास्तव, अभिजीत प्रजापति, चन्दन प्रजापति आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.