Varanasi News: विधायक सौरभ श्रीवास्तव के जन्मदिन पर रोपे गए पौधे
वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी। महमूरगंज स्थित शिवाजी पार्क में पहड़िया स्थित 95वीं बटालियन सीआरपीएफ और सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से पौधरोपण किया गया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के जन्मदिवस के अवसर पर, सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान (उत्तर प्रदेश) के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में पौधे रोपे गए। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कमांडेंट आरएस बालापुरकर समेत सभी का आभार प्रकट किया। कमांडेंट ने पौधारोपण के माध्यम से प्रकृति को समृद्ध बनाने के लिए जन-जन से जुड़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सुगंधा श्रीवास्तव ने कहा कि सभी को प्रकृति के प्रति सजग रहकर सकारात्मक सोच के साथ मिलकर स्वच्छता एवं पौधारोपण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.