Varanasi News: विधायक ने किया 67.43 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास
वाराणसी, जुलाई 28 -- Varanasi News: रोहनिया (वाराणसी) , संवाद। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सोमवार को रोहनिया विस क्षेत्र के ग्राम रमना स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, बजबजा प्लांट चौराहे पर प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के लिए सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि लगभग 67.43 करोड़ की इस परियोजना में 1.550 किमी चार लेन और 0.750 किमी दो लेन सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क क्षेत्र के औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। वाराणसी की आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से माल परिवहन सुगम होगा और आसपास के गांवों को भी सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे रोहनिया विस क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.