वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के 55वें जन्मदिन पर शास्त्रार्थ महाविद्यालय के बटुकों ने वेद मंत्रों का पाठ करते हुए आशीर्वाद दिया। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शुक्ला की अगुवाई में मिठाई भी बांटी। उन्होंने कहा कि इन्हीं के प्रयास से ही शहर के कई संस्कृत पाठशालाओं के विद्यार्थियों को आज निःशुल्क भोजन भी प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर डॉ. गणेश दत्त शास्त्री, आचार्य विकास दीक्षित, जगदीश तिवारी, बृजेश शुक्ल भी रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अपने को बदलें, सनातन संस्कृति न भूलें : नीलिमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...