वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने रविवार को गुलाब बाग-सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 2027 के चुनाव की दृष्टि से 22 जुलाई को क्षेत्र के सभी 71 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन होंगे। बताया कि भाजपा का डिजिटल बूथ प्रशिक्षण संगठन को तकनीक के साथ जोड़ने का एक ऐतिहासिक अभियान है। इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। हर बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सरल ऐप से जोड़कर डिजिटल प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाए। संचालन जगदीश त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र पटेल ने किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 22 जुलाई को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा दिखाएग...