वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: चेतगंज (मिर्जापुर)। कोन ब्लॉक के श्रीपट्टी गांव की 12 वर्षीय अनन्या मिश्रा ने अपने से बड़ों को चुनौती देते हुए 70 वीं माध्यमिक विद्यालीय अंडर-19 वर्ग बालिका वर्ग में विंध्याचल मंडल की ओर से क्रिकेट चयन ट्रायल्स में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं हैं। मासूम अनन्या की सफलता से हर कोई फूले नहीं समा रहा है। यह प्रतियोगिता 9 अक्तूबर को राजगढ़ के किसान इंटरमीडिएट कालेज के मैदान पर 9 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। हालांकि विंध्याचल मंडल से राज्यस्तरीय अंडर 19 माध्यमिक विद्यालीय प्रतियोगिता के लिए मंडल के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जनपद को मिलाकर लगभग 16 बालिकाओं का चयन किया गया है,लेकिन अनन्या चयनित खिलाड़ियों में सबसे कम उम्र की है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: मंडलीय क्रिकेट में चमकीं सुनैना, राज्य स्तर...