वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: हरहुआ। एसआर प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित विद्यालय के संकल्प के साथ पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से सिर्फ पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी का भविष्य संवरता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से वे रोपे गए पौधों की देखभाल करें। विद्यालय परिसर में करीब ढाई सौ छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य राघवेंद्र प्रताप सिंह, को-आर्डिनेटर देवांश नारायण राय, उपनिदेशक डॉ. सीमा राय, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...