Varanasi News: विद्यालय के पास हो रही है शराब बिक्री, ग्रामीणों ने दी तहरीर
वाराणसी, जुलाई 19 -- Varanasi News: वाराणसी, मिर्जामुराद संवाददाता। थाना क्षेत्र के मेहदीगंज (मड़ई) गांव के ग्रामीणों ने खजुरी चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र देकर गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर निर्धारित समय के विपरीत 24 घंटे अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के ठेके के बगल में लोगों को बैठाकर खुलेआम शराब भी पिलाई जाती है। इससे आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और विवाद की स्थिति बनी रहती है, जिससे आसपास के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शराब का ठेका प्राथमिक विद्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसी मार्ग से प्रतिदिन शिवचरन स्मारक इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय और काशी दर्शन महिला महाविद्यालय के सैकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.