Varanasi News: विद्यार्थियों ने प्रदर्शित की 350 कलाकृतियां
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी विद्यापीठ के महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर स्थित ललित कला विभाग में तीन दिवसीय कला मेला एवं सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी 350 से ज्यादा कलाकृतियां प्रदर्शित की जिन्हें अतिथियों की सराहना मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, बीएचयू के डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा, और कला शिक्षक दिनेश कुमार यादव ने किया। इस अतिथियों ने परिसर में आयोजित कला मेले, राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी तथा विभिन्न कला एवं शिल्प स्टॉलों का अवलोकन किया। राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी में गंगापुर परिसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई लगभग 350 उत्कृष्ट कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।कला मेले में विभिन्न महाविद्यालयों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.