Varanasi News: विद्यार्थियों ने जाने साइबर क्राइम से बचने के उपाय
वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी। पीएमश्री प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को साइबर जागरूकता एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम में रामनगर पुलिस ने साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। बताया कि सतर्कता से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक समेत अन्य साइबर क्राइम से बचना संभव है। बच्चों को फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन गेमिंग से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि वे अंजान व्यक्ति से ओटीपी, पासवर्ड, बैंक या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अंजान लिंक पर क्लिक, संदिग्ध ऐप डाउनलोड और सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से संपर्क करने से बचें। सोशल मीडिया एकाउंट में मजबूत पासवर्ड एवं ट्रू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग जरूर करें। कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. पीआर मिश्र , प्रधानाचार्य अवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.