Varanasi News: विद्यार्थियों को रचनात्मकता के प्रति किया जागरूक
वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी। इनरव्हील क्लब उदिता की ओर से डोमरी प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अच्छे संस्कारों के प्रति जागरूक करना था। करीब 250 विद्यार्थियों को क्लब की ओर से स्टेशनरी किट बांटी गई। क्लब की अध्यक्ष संजुलिका सिन्हा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर जीत होम सॉल्यूशंस प्रा.लि. के एमडी जितेंद्र कुमार सिन्हा, आईपीएस पारुल गुप्ता, स्मृति बाला, अंजलि गुप्ता, नेहा गौतम, अनुराधा, मोना सिंह, क्लब की एडिटर कीर्ति सिंह मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: किशोरियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.