Varanasi News: विज्ञान प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी मॉडल की सराहना
वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत शनिवार को फूलपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह ने मांग दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वल कर इसका उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने ऊर्जा, जल संरक्षण और अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन पर मॉडल बनाए। स्मार्ट सिटी और सोलर ऊर्जा पर मॉडल की सराहना की गई। प्रबंधक संजीव सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रिंसिपल रामानुज यादव ने आभार प्रकट किया। एसके सिंह, दिनेश सिंह, विशाल सिंह, संजय सिंह, डिंपल सिंह, दीपमाला सिंह, आरती सिंह, सुरेश यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.