वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी। विकास इंटर कालेज के पहलवानों ने मंगलवार को 70 वीं जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 पदक जीते। इनमें 11 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक जीता। बनियापुर व्यायामशाला में आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अलका यादव ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 43 किग्रा भार वर्ग में रुबीना और 53 किग्रा भार वर्ग में शिवांगी यादव ने रजत पदक एवं अन्य पहलवनों ने पदक जीते। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: 13 खिलाड़ियों का जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...