वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री की सर्वोच्च विकास प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रम, योजनाएं एवं सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की प्रगति की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि अपेक्षित रैंकिंग हासिल करने के लिए सभी अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें। किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले विभाग और कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को हिदायत दी कि गुणात्मक प्रगति लाएं। खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Meerut News: योजनाओं में लापरवाही पर 5 अफसरों के वेतन पर रोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...