वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। नवरात्र पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने वाराणसी-विंध्याचल रूट पर बसों की संख्या तीन गुना बढ़ा दी है। 11 से 21 अक्तूबर तक वाराणसी रीजन के आठों डिपो से 65 अतिरिक्त 'पूजा स्पेशल' बसें चलेंगी। सामान्य दिनों में इस रूट पर करीब 21 बसें चलती हैं। नवरात्र में इनकी संख्या बढ़ाकर 86 कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्पडेस्क नंबर 8726005897 भी जारी किया गया है। जिससे यात्री बस सेवा और संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: नवरात्र मेले के मद्देनजर दो दर्जन स्थानों पर लगाए जाएंगे बैरियर यह भी पढ़ें- Mirzapur News: शारदीय नवरात्र में विंध्याचल में रूकेगी 12 स्पेशल ट्रेनें यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विंध्या...