Varanasi News: वाहन चालकों को किया जागरूक
वाराणसी, नवम्बर 20 -- Varanasi News: वाराणसी। रेलवे सुरक्षा बल, कैंट ने ऑपरेशन यातायात अतिक्रमण के बाबत ऑटो चालक तथा कॉमर्शियल वाहन चालकों को जागरूक किया। उन्हें बताया कि अपने वाहन को स्टैंड के अलावा नो पार्किंग एरिया तथा पिक एंड ड्रॉप एरिया में पार्क ना करें। इस दौरान एसआई चरण सिंह तथा एएसआई सूबेदार यादव ने क्यूआरटी के साथ मालगोदाम रोड तथा सर्कुलेटिंग एरिया की चेकिंग की। इस दौरान 22 कॉमर्शियल वाहनों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, सीएमआई सुबोध कुमार के साथ आरपीएफ ने अवैध रूप से खानपान सामग्री बेच रहे तीन अवैध वेंडरों को पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.