Varanasi News: वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत
वाराणसी, सितम्बर 4 -- Varanasi News: चोलापुर (वाराणसी), संवाद। वाराणसी-आजमगढ़ हाइवे पर गुरुवार देर रात गोसाईपुर कोहासी कट पर एक वाहन की टक्कर से बुलेट सवार 36 वर्षीय मनीष पटेल की मौत हो गई। चोलापुर पुलिस वाहन की पहचान करने में जुटी है। चोलापुर थाना क्षेत्र के सरैया नंबर 1 निवासी मनीष पटेल बुलेट से मोहांव से चमरहां जा रहे थे। रास्ते में गोसाईपुर कोहासी कट पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष के परिवार में पत्नी और तीन साल का एक बेटा है। वह पांच भाइयों में चौथे थे। खेती करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.